{"_id":"5adce6a14f1c1b350a8b5f29","slug":"31524426401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संकल्प लिया
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षा गृह स्थित श्री महा नंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में रविवार को वन विभाग ने संगोष्ठी का आयोजन किया, इसमें पौधे लगाकर पर्यावरण और धरा को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हमें स्वच्छ जीवनीय वायु मिलती रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरा को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि रालोद के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन सुरक्षित नहीं है। इसलिए हम सबको समय-समय पर पेड़ जरूर लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
गोष्ठी के बाद गुरुकुल परिसर में कंजी, आंवला, कचनार, केशिया गुलुका आदि प्रजातियों के पौधे लगाए। गोष्ठी का संचालन आचार्य अंकुर भारद्वाज ने किया। इसकी अध्यक्षता विजय कुमार भाईजी ने की। गोष्ठी में सिरसली ग्राम प्रधान राजू तोमर, वन दरोगा दया कृष्ण तिवारी, आशु चौधरी, मनोज कुमार, गंगाशरण ब्रह्मचारी. ब्रजलाल, धीरज मल, देवेंद्र शास्त्री, निखिल, संजीव शास्त्री आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बिनौली में स्थित जय पारस पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया, इसमें छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, पृथ्वी बचाओ आदि विषयों पर माडल और पोस्टर बनाए। स्कूल के प्रबंधक सुनील जैन, निदेशक प्रिंसी जैन और उप प्रधानाचार्य प्रभात तोमर ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।