{"_id":"5acfb0234f1c1b563e8b4dad","slug":"31523560483-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी का तहसील में प्रदर्शन
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में संचालित सीबीएसई और आईसीएसई से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधन द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध मेें बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सीबीएसई और आईसीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों द्वारा शुल्क वृद्धि, यूनिफार्म व पाठ्य पुस्तकों आदि के नाम पर छात्र-छात्राओं का शोषण किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों के हितों में 3 अप्रैल 2018 को उत्तर प्रदेश स्व वित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय विधेयक 2017 लागू किया है, लेकिन बागपत के किसी भी विद्यालय ने अब तक उक्त विधेयक के प्रावधानों को लागू नहीं किया है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूल संचालकों व गैर मान्यता व कोचिंग संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। तहसीलदार मांगेराम ने उन्हें आश्वासन दिया। प्रदर्शन में अंकुर ठाकुर, शिवानी, प्रांजुल शर्मा, खुशी, उत्सव, अमित, अक्षय, अर्चना, शुभ शामिल रहे।