{"_id":"5ac13bc74f1c1bd6618b4e6a","slug":"31522613191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने किया पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने किया पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का दौरा
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अप्रैल के दौरे की तैयारियां शुरू हो गई है। मेरठ जोन केे आईजी रामकुमार ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का भ्रमण किया। संभावित सभा स्थलों को भी देखा और सुरक्षा की तैयारियां पर स्थानीय अफसरों से विचार विमर्श किया।
रविवार को आईजी राम कुमार और एसपी जयप्रकाश ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पहुंचे। सोनीपत के सेवली से बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के कट तक एक्सप्रेस-वे पर भ्रमण किया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों के लिए दौरा किया गया है। कार्यक्रम को लेकर अभी तक अंतिम सूचना नहीं मिली है और न ही आयोजकों की ओर से उन्हें किसी सभास्थल के विषय में बताया गया है। आईजी का दौरा सिर्फ एक्सप्रेस-वे के भ्रमण और आसपास के क्षेत्र की जानकारी और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हुआ है। एएसपी संजीव सुमन, सीओ खेकड़ा और बागपत मौजूद रहे।
एनएचएआई अधिकारियों ने भी लिया जायजा
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तैयारियां तेज गति से चल रही है। रविवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। कर्मचारियों और ठेकेदार कंपनियों को भी 10 अप्रैल से पहले ही काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सभास्थल का नहीं हो सका चयन
बागपत। एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बागपत में सभा कराने की योजना है। लेकिन इसके लिए अभी किसी सभास्थल की चयन नहीं किया जा सकता है। एनएचएआई और भाजपा नेताओं की ओर से अभी तक कोई सभास्थल फाइनल नहीं किया गया है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि सभास्थल के विषय में अभी तक उनके पास कोई जानकारी नहीं है।