{"_id":"5a8b27d74f1c1b5e6e8b641c","slug":"31519069143-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने भाव प्रकट किएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने भाव प्रकट किएं
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रेजोनन्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा छह तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुंदर आलेखन व आकृति बनाकर आकर्षक रंग से सजाया। प्रबंधक प्रवीण तोमर ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं की कला केे प्रति रुचि में बढ़ती है। अपनी कला प्रतिभा व भावों को चित्रों और रंगों के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होता है। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुबोध, शर्विष्ठा पंवार आदि रहे।
विज्ञापन