फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निर्मल हिंडन स्वच्छता अभियान टीम बूढ़पुर और झूंडपुर में पहुंची

निर्मल हिंडन स्वच्छता अभियान टीम बूढ़पुर और झूंडपुर में पहुंची

Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
निर्मल हिंडन स्वच्छता अभियान टीम बूढ़पुर और झूंडपुर में पहुंची
रमाला (बागपत)। जल प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर कमिश्नर मेरठ के निर्देशानुसार निर्मल हिंडन स्वच्छ अभियान सदस्यों की टीम ने बूढ़पुर में कृष्णा नदी और झुंड़पुर में हिंडन नदी के गंदे जल को देखा और ग्रामीणों को बैठक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र से होकर बह रही हिंडन और कृष्णा नदी का जल काफी समय से इतना प्रदूषित हो चुका है कि उसके आस पास में बसे गांवों का पानी भी पीने योग्य नहीं रहा है। क्षेत्र के गांगनौली, झुंड़पुर, मिलाना, सरौरा, मौजिजाबाद नांगल, सूजती, बामनौली, रहतना, मांगरौली, रंछाड़, बरनावा, शाहपुर बाणगंगा, खपराना, थल आदि गांवों के हैंडपंपों में गंदा पानी निकलने की ग्रामीण शिकायत भी करते आ रहे हैं और सरकार ने कई गांवों से ऐसे हैंडपंप उखड़वा भी लिए हैं। बृहस्पतिवार को कमिश्नर मेरठ डॉ. प्रभात कुमार के दिशा निर्देशानुसार निर्मल हिंडन स्वच्छ अभियान सदस्यों की टीम ने रमाला क्षेत्र के बूढ़पुर गांव में पहुंचकर कृष्णा नदी के पानी को देखा और ग्राम प्रधान संजीव के आवास पर ग्रामीणों की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ जल की महत्ता बताई। ग्रामीणों ने उन्हें कृष्णा नदी पर पुल निर्माण कराने, नदी में साफ पानी छोड़ने आदि से अवगत कराया। इस मौके पर अंग्रेज, धर्मपाल, जयप्रकाश, मांगे, यशपाल, राजपाल, रण कुमार, अरविंद, सुधीर, मूलचंद, मदन, अजब, मास्टर गोविंद, बिंदर, हरपाल, रतन, पंकज आदि।
विज्ञापन

इसके बाद टीम के सदस्य चौगामा क्षेत्र के झुंडपुर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की बैठक ली। टीम के सदस्यों ने कहा कि जल स्वच्छ रखना प्रत्येक देशवासी का परम कर्तव्य है। जल प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से पेड़ पौधे लगाने का आह्वान किया। बैठक के बाद नदी के जल को देखा जो गंदगी से भरा था। ग्रामीणों द्वारा की जा रही पुल निर्माण की मांग पर बताया कि कमिश्नर मेरठ डॉ. प्रभात कुमार गंभीर है। इसमें टीम सदस्य रमन त्यागी, शुभम कौशिक के अलावा ग्राम प्रधान संजीव कुमार, चरणसिंह, ओमबीर, राजकुमार, प्रकाश, हरवीर, सुंदर, सतीश, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed