{"_id":"5a53c4304f1c1bee6a8b8625","slug":"31515439152-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों के ग्रामीणों का एक्सईएन दफ्तर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों के ग्रामीणों का एक्सईएन दफ्तर में प्रदर्शन
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम द्वारा चलाएं जा रहे चेकिंग अभियान के विरोध में सोमवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन किया और चेकिंग अभियान पर जल्द रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को टीकरी, दोघट, बामनौली, बिजरौल, पुसार, रंछाड गांव के ग्रामीण पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र के किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऊपर से विद्युत निगम चेकिंग अभियान चलाकर किसानों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है, इससे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा निगम का चेकिंग पर तो ध्यान है, लेकिन बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने पर कोई ध्यान नहीं है। टीकरी सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों मेें पिछले 10 दिन से कई विद्युत ट्रांसफार्मर फूंके पड़े हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक ने कहा यदि निगम के अफसरों ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न होने तक चेकिंग अभियान पर अंकुश नहीं लगाया तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने कहा कि निगम के एमडी के आदेश पर राजस्व वसूली के लक्ष्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यदि ऊपर से चेकिंग अभियान को रोकने के आदेश मिलते हैं तो चेकिंग बंद कर दी जाएगी अन्यथा नहीं। प्रदर्शन में हरपाल, मैन पाल, सुरेश, प्रमोद, जयसिंह, सुरेंद्र, धर्मपाल, राजेंद्र, महक सिंह, प्रताप आदि रहे।