{"_id":"5a341a054f1c1bbd208b6db7","slug":"31513363973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्जा निगम ने किसानों से मांगी तीन बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्जा निगम ने किसानों से मांगी तीन बीघा जमीन
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम ने किसानों से मांगी तीन बीघा जमीन
दोघट। कान्हड़ में प्रस्तावित 220 केवीए बिजलीघर के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया। लेकिन भूमि कम मिली। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर तीन बीघा जमीन बिजली घर के लिए देने को कहा है।
ट्रांसमिशन के सहायक अभियंता विकास त्यागी, जेई कन्हैया प्रसाद व राजकुमार पंवार ने शुक्रवार को 132 केवीए बिजलीघर कान्हड़ का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता ने बताया कि 132 केवीए बिजली घर कान्हड़ इस समय ओवरलोड है। इस कारण क्षेत्र में दो शिफ्ट में बिजली की सप्लाई की जाती है। यहां पर 60 केवीए व 40 केवीए के दो ट्रांसफार्मर है, जो उप विद्युत केंद्रों को सप्लाई देते है। यहां 220 केवीए बिजली घर का निर्माण होना है, लेकिन क्षेत्र में कहीं पर बिजलीघर के लिए जमीन नहीं मिली है। इस लिए कान्हड़ बिजली घर में दूसरा बिजलीघर बनाने की निर्णय लिया गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को उन्होने कान्हड़ में बिजली घर के लिए जमीन का निरीक्षण किया। लेकिन नए बिजली घर के लिए तीन बीघा जमीन कम पाई है। अधिकारियों ने बिजलीघर के आसपास के किसानों से बातचीत कर जमीन देने को कहा। किसानों ने कहा कि कुछ समय बाद वह जवाब देंगे।