{"_id":"5a2c2f1b4f1c1b9e678c0a02","slug":"31512845083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर नहीं पहुंचती ग्रामीण पोस्ट ऑफिसों में डाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर नहीं पहुंचती ग्रामीण पोस्ट ऑफिसों में डाक
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक पहुंचाने के लिए नहीं कर्मचारी
दोघट। उप डाकघर दोघट से ग्रामीण पोस्ट ऑफिसों में डाक पहुंचाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। क्षेत्रवासियों को समय पर डाक नहीं मिलती है। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
उप डाकघर दोघट से ग्रामीण पोस्ट ऑफिसों पर तीन रूटों से डाक पहुंचाई जाती है। पहला रूट दाहा, गैडबरा, भड़ल, धनौरा, झूंडपुर, दूसरा रूट दोघट से कान्हड़, पलड़ी, पलड़ा, मुलसम और तीसरा रूट दोघट से पुसार, बेगमाबाद गढ़ी, मांगरौली है। इन तीनों ही रूटों पर डाक लाने और ले जाने के लिए कोई रनर नहीं है। इस कारण ग्रामीण डाकघरों में समय से डाक नहीं पहुंचती है। ग्रामीण डाकघरों के पोस्टमास्टरों को ही डाक ले जानी पड़ती है। इसके चलते अव्यवस्था फैली है। उन पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि तीनों रूटों पर रनर भेजा जाए ताकि यहां डाक वितरण की व्यवस्था ठीक हो सके।