फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ठेकेदार के खिलाफ बड़ौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन

ठेकेदार के खिलाफ बड़ौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के खिलाफ बड़ौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन
ठेकेदार के खिलाफ बड़ौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन


बड़ौत। विद्युत ट्रांसफार्मर उठाने और उसे लगाने के एवज में ठेकेदार द्वारा पैसे मांगने के विरोध में शुक्रवार को बड़ौली के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रकरण की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को काफी संख्या मेें मास्टर सोमपाल के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे। यहां प्रदर्शन के दौरान कि गंाव की पट्टी चौधरान में रखा 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिन से फूंका पड़ा है। लेकिन सूचना के बाद भी न तो ऊर्जा निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही ठेकेदार। बताया कि ऊर्जा निगम के अफसरों ने गांव और नलकूपों में फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर को उठाने एवं उसके स्थान पर नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का ठेका ठेकेदारों को दिया हुआ है। आरोप लगाया कि ठेकेदार किसी भी गांव में न तो फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर उठाने जाते है और न ही नलकूपों पर रखने जाते हैं। आरोप है कि विभागीय अफसरों से मिलीभगत कर हर महीने बिल पास कराकर विभाग को चपत लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चार हजार रुपये तक की अवैध वसूली इस काम के लिए की जा रही है। गांव मेें बिजली नहीं होने के कारण पशुओं का चारा और पेयजल संकट भी बना रहता है। इस मामले में अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू, सचिन, चीनू, विपिन, विकास, कृष्णपाल, ओमपाल, संदीप, अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed