{"_id":"5a26f4294f1c1b8e698bff92","slug":"31512502313-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों ने बनाई मानव श्रृंखला, मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों ने बनाई मानव श्रृंखला, मशाल जुलूस निकाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी संघ ने मशाल जुलूस निकाला। राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई। आंगनबाड़ियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बुधवार को राष्ट्रवंदना चौक से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
मंगलवार को आंगनबाड़ी और सहायकों ने पैदल मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। सरकार ऐसा नहीं करती है तो आंगनबाड़ियों का 15 हजार और सहायकों का नौ हजार मानदेय दिया जाए। मंडल सचिव सुनीता रंगा और जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला। तहसील के सामने प्रदर्शन कर कोतवाली के आगे से गुजरते हुए राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंची। यहां पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध व्यक्त किया। इसके बाद विभिन्न मार्गों से नारेबाजी करते जुलूस निकला। बुधवार को राष्ट्रवंदना चौक पर सभी एकत्र होगी, जहां से पैदल मार्च करते कलक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, जिला सचिव रचना शर्मा, सविता देवी, बबीता, पुष्पा, कमला, शर्मिष्ठा, वीरमती, सुमन, रिहाना, रामवती, गीता, पिंकी, पूनम, सरला, सुमित्रा, आशा, पूनम, सपना, ममता, रिहाना, गीता आदि रही।