फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गन्ना भुगतान नहीं कर रही मलकपुर मिल

गन्ना भुगतान नहीं कर रही मलकपुर मिल

Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान नहीं कर रही मलकपुर मिल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हेमंत कुमार एडवोकेट ने कहा मलकपुर मिल चालू हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया है और न ही सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी किया जा रहा है। समस्या का तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन होगा।

बड़ौत तहसील स्थित अपने चैंबर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडवोकेट हेमंत कुमार ने कहा मलकपुर मिल पर पिछले सीजन का 263 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बताया है और इस सत्र में एक माह मिल चालू हुए हो चुके हैं, लेकिन अभी तक एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया। जबकि शुगर केन परचेज एक्ट के अनुसार 14 दिन में भुगतान होना अनिवार्य है। इसके अलावा सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी नहीं किया जा रहा है। भैंसाना, किनौनी मिलों ने भी सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं किया। यहां तक सिंभावली शुगर मिल ने गन्ना आयुक्त के आदेश होने के बाद भी बामनौली गांव में गन्ना क्रय केंद्र नहीं लगाया है। इससे किसानों को हानि हो रही है। किसान गेहूं की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। यदि तीन दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन होगा। इस मौके पर जयवीर सिंह एडवोकेट, धर्मपाल सिंह प्रधान बामनौली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed