{"_id":"5a1c67544f1c1bee688be392","slug":"31511810900-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लेयर में सुरक्षा, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लेयर में सुरक्षा, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और निकाय चुनाव के प्रेक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट जिम्मेदारी से कार्य करें। हर बूथ पर पर्याप्त फोर्स की उपलब्धता रहेगी। यदि कोई कठिनाई आती है तो उसे छिपाने के बजाए उच्चाधिकारियों को जानकारी दें। शांतिपूर्ण चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटें।
कलक्ट्रेट में सोमवार को प्रेक्षक ने सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक में चुनाव तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा सेक्टर मोबाइल, थाना मोबाइल एवं कलस्टर मोबाइल भी भ्रमणशील रहेंगे। अपने बूथों के पुलिस इंचार्ज, थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर एंव क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के भी नंबर अपने पास रखे। पीठासीन अधिकारियों से संपर्क बनाएं और उनका मोबाइल नंबर भी अपने पास रखे। किसी के दबाव में न आएं और निर्भीक होकर चुनाव कराएं। मतदान की सूचना कंट्रोल रूम को भी उपलब्ध कराते रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वेब कास्टिंग एवं संवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई । मतदान प्रारंभ कराने से एक घंटा पूर्व बूथों पर पहुंचें और व्यवस्था दुरुस्त रखे।
पैरा मिलिट्री फोर्स एवं पीएसी की भी व्यवस्था की । फोर्स की कोई कमी नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान समाप्त कराने के बाद मत पेटियों को सील करा कर अपनी देखरेख में स्ट्रांग रूम तक पहुंचाएं। चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लोकपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विधान जायसवाल, एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीसीओ सुशील कुमार के अलावा अन्य जोनल/सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्या-क्या रहेगी खास व्यवस्था
1. मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में पार्टियों के बस्ते न लगने दिए जाए।
2. अमिट स्याही का प्रयोग बाएं हाथ की तर्जनी पर नाखून से तर्जनी तक किया जाए।
3. सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोनल मजिस्ट्रेट से सलाह भी लेते रहे। निष्पक्ष मतदान कराएं।
4. मतदान केंद्रों के निकट ईंट-रोडे और अन्य ज्वलनशील पदार्थ न एकत्र होने दें। फोटोग्राफी भी कराएं।
5. मतदान स्थलों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित किया जा सकें।
6. तीन लेयर में फोर्स रहेगी। केंद्रीय पैरा मिलट्री फोर्स और पीएसी की मौजूदगी रहेगी।
7. पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट भी रहेेंगे। वापसी में वेटिंग पीरियड वार्डवाइज रखा गया है।
8. हर बूथ पर कम से कम 10 पुलिस कर्मी उपलब्ध रहेंगे। सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट मतदाता पर्चियों का वितरण करा लें।
9. हर बूथ पर दो मत पेटी होगी एक अध्यक्ष पद के लिए एवं दूसरी सदस्य के लिए। पहले अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर दिया जाएगा।
10. स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी व्यवस्था की गयी है तथा संवेदनशील बूथ पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई जाएगी।
11. पर्दे वाली महिलाओं की निर्वाचन महिला कर्मचारी द्वारा पहचान के बाद ही मताधिकार का प्रयोग कराया जाएगा।