{"_id":"5a1331914f1c1b6f548be54b","slug":"31511207313-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर समर्थकों के साथ रालोद में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर समर्थकों के साथ रालोद में शामिल
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर के समर्थन में दिल्ली रोड स्थित चुनाव कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और मंडल कॉर्डिनेटर मेरठ हरबीर सिंह एडवोकेट रालोद में शामिल हुए। इनके साथ मोमीन चौधरी जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र जाटव नगर अध्यक्ष बड़ौत, तनवीर अध्यक्ष सेक्टर, संजय गौतम विधानसभा सचिव, वीरपाल जाटव सचिव नगर कमेटी बड़ौत, डॉ. रामनिवास सेक्टर प्रभारी बड़ौत के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने रालोद का दामन थामा। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई। 29 नवंबर को रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर को जिताने का आह्वान किया। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, जमीरूद्दीन अब्बासी, मास्टर सुरेश राणा, प्रत्याशी अश्वनी तोमर, रामकुमार चेयरमैन, सतेंद्र प्रमुख, सुरेश मलिक, विकास प्रधान, इरफान मलिक, पूर्व सिंचाई मंत्री मैराजूद्दीन सिद्दीकी, वीरेंद्र सिंह कश्यप, पूर्व प्रधान ओमकार कश्यप उपस्थित रहे।
भाजपा ने कराया है विकास: बालियान
बड़ौत। विहर्ष सागर सभागार में भाजपा की सभा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा ने ही विकास कराया है। विधायक कपिल देव अग्रवाल, बड़ौत विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल और जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने भाजपा प्रत्याशी दुष्यत तोमर उर्फ अमित राणा के लिए समर्थन मांगा। इसकी अध्यक्षता महेंद्र कुमार जैन ने की। संचालन प्रदीप जैन ने किया। इसमें मुकेश जैन, अनुराग जैन, मनोज जैन, राकेश सिंघल, विरेश तोमर मौजूद रहे । भाजपा प्रत्याशी ने आईएमए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुखपाल के यहां चिकित्सकों के साथ संपर्क किया। डॉ. अरविंद, डॉ. रविंद्र वर्मा, डॉ. रणवीर, डॉ. केपी सिंह उपस्थित रहे । गुराना रोड बड़ौत, कश्यप चौपाल पट्टी चौधरान, बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति तिराहे पर जनसंपर्क किया।
टटीरी में विनोद कुमार ने मांगे वोट
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार ने विभिन्न वार्डों में घूमकर वोट मांगे। जनता से वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव निशान जीप है। जनता से विकास का वायदा किया और कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो कस्बे का विकास कराएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कौशल त्यागी ने मांगे वोट
अग्रवाल मंडी टटीरी। चेयरमैन पद की भाजपा प्रत्याशी कौशल त्यागी ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में समर्थकों के साथ घर घर जानकर वोट मांगी। उन्होंने जनता से वोट देने की अपील की। महिलाओं के साथ भी जनसंपर्क किया। चुनाव चिह् कमल के फूल पर मोहर लगाकर वोट करने का आह्वान किया। काफी संख्या में महिला और पुरूष समर्थक मौजूद रहे।
ऊषा ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन
दोघट। नगर पंचायत दोघट के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी उषा रानी एडवोकेट ने समर्थकों के साथ कस्बे में जनसंपर्क कर घर-घर जाकर वोट मांगे। कश्यप समाज से भी समर्थन मांगा। पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह एडवोकेट की पत्नी ऊषा रानी एडवोकेट का जगह-जगह स्वागत किया । प्रत्याशी ने चुनाव चिह्न लड़का-लड़की पर वोट डालने की अपील की। उनके साथ लक्ष्मण कश्यप, नकली कश्यप, अचपल कश्यप, ओमपाल कश्यप, कल्लू कश्यप, जितेंद्र कश्यप, अतर सिंह कश्यप और अमरपाल आदि रहे।
मांगेराम के समर्थन में महिलाओं ने वोट मांग
अमीनगर सराय। नगर पंचायत अमीनगर सराय के निर्दलीय प्रत्याशी मांगेराम यादव के समर्थन में सोमवार को महिलाओं ने मैन बाजार, दलित बस्ती, गंज मोहल्ला, माता कॉलोनी में जनसंपर्क किया। महिलाओं ने कस्बे के विकास के नाम पर वोट मांगे। इनमें अनीता शर्मा, सुमन, निर्मला देवी, विमलेश, सविता, इमराना, फातिमा, रुखसार, अनीता देवी खुशबू, रेणु मौजूद रही।