{"_id":"5a108dab4f1c1ba7668b4e9f","slug":"31511034283-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में नहीं बन रहा चुनावी माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में नहीं बन रहा चुनावी माहौल
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर निकाय चुनाव में पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते चुनावी माहौल देखने को नहीं मिल रहा है। जबकि मतदान के 12 दिन शेष बचे है। पिछले चुनाव में इन दिनों में चुनावी माहौल पूरे जोर शोर से देखा गया था।
नगर पालिका बड़ौत, जो जनपद की सबसे बड़ी संख्या वाली नगर पालिका है। यहां नगर निकाय चुनाव के दौरान विधानसभा जैसा चुनावी माहौल देखने को मिलता रहा है, लेकिन हाल में हो रहे चुनाव में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। नगर में होर्डिंग, झंडे, बैनर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। मात्र मोहल्लों में छोटे-छोटे स्टीकर लगाकर प्रचार का माध्यम बनाया और प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर जाकर वोट मांगने में जुटे हैं। निकाय चुनाव में प्रत्याशी पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते सहमे हैं। हालांकि यहां पर सभी प्रमुख पार्टियों द्वारा अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी उठाए हैं। निर्दलीय समेत नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं नगर के 25 वार्डों के लिए 178 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, लेकिन चुनाव फीका-फीका सा लग रहा है और ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि यहां चुनाव होने वाले है।