{"_id":"5a020c2a4f1c1bc9678ba348","slug":"31510083626-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉया गन्ना भुगतान को लेकर पंचायत में भरी आंदोलन की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉया गन्ना भुगतान को लेकर पंचायत में भरी आंदोलन की हुंकार
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर मंगलवार को बासौली गांव मेें पंचायत का आयोजन किया । इसमें शीघ्र गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कुलदीप ने की। संचालन प्रमोद ने किया। इस पंचायत में ग्राम प्रधान कुलदीप ने कहा कि आज मलकपुर चीनी मिल के अफसरों की मनमानी के चलते किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच गया है। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसानों के बच्चों की स्कूल में समय से फीस नहीं जा रही है। इसके अलावा किसान अपने बेटे और बेटी की शादी भी नहीं कर पा रहे है। ग्राम प्रधान बरवाला उपेंद्र ने कहा सैकड़ों बार बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई और न ही इस ओर प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही मिल अधिकारी। इससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश पनप रहा है। पंचायत में जल्द गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया । इसमें जयपाल सिंह, महिपाल, दिलावर, इकबाल, भगत, हरपाल, पदम आदि रहे।