फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज आएंगे डॉ. सत्यपाल

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज आएंगे डॉ. सत्यपाल

Sun, 10 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज आएंगे डॉ. सत्यपाल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के मंत्री बनने के पहली बार रविवार को बड़ौत पहुंचने पर स्वागत होगा। इसे लेकर बिनौली रोड पर स्थित वरदाज्योति गॉर्डन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई।
भास्कर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. सत्यपाल सिंह के आगमन की तैयारी पर विचार किया और रणनीति बनाई। इस मौके पर भास्कर दत्त ने बताया डॉ. सत्यपाल सिंह रविवार को दोपहर ढाई बजे बड़ौत में प्रवेश करेंगे। वहां से केंद्रीय मंत्री को जुलूस के साथ कार्यकर्ता कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, अग्रसेन मूर्ति से होतेे बिनौली रोड होते वरदा ज्योति गॉर्डन ले जाएंगे। वहां उनका नागरिक अभिनंदन होगा। इस मौके पर यज्ञ भी होगा। इसमें भाशू तोमर, रमेश, सुधांशु, ओमपाल, रविंद्र, बिल्लू, सुधीर मान, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा में केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के रविवार को बड़ौत जाने की सूचना मिलते ही खेकड़ा के समर्थकों में खुशी की लहर है और उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। स्वागत कार्यक्रम के संयोजक ब्लाक प्रमुख चौधरी जितेंद्र धामा और होली चाईल्ड एकेडमी के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह ने बताया दिल्ली से बागपत जनपद की सीमा में घुुसते ही खेकड़ा क्षेत्र में कई स्थानों पर केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का स्वागत होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed