फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

Thu, 07 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल
बड़ौत (बागपत)। विधान परिषद सदस्य दयाराम प्रजापति ने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्च पर विफल है। बुधवार को नेहरू रोड पर एक विवाह मंडल में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य दयाराम प्रजापति ने कहा जो काम पूर्व सीएम अखिलेश ने किया है, उन्हें करने के लिए वर्तमान सीएम को दस साल लेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा लोग बकाया गन्ना भुगतान, महंगाई, बेरोजगार, आपराधिक घटनाओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी जनता की समस्याएं हल करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसमें पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने कहा हमारा क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ता जा रहा है। सांसद ने कोई विकास कार्य नहीं कराया है। डॉ. शकील अहमद ने पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। इसमें शौकेंद्र पहलवान, शकील शाह, हारूण, राधेश्याम एडवोकेट, कृष्णपाल सिंह, मैनपाल कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed