{"_id":"595beab44f1c1b0f7f8b4585","slug":"31499196084-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रविधायक ने किया कृषक सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रविधायक ने किया कृषक सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मंगलवार को बिनौली स्थित कृषक सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं।
निरीक्षण के दौरान रालोद नेता और विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने समिति के प्रबंध निदेशक संजय कुमार से समिति द्वारा किसानों को उपलब्ध कराएं जाने वाली ऋण योजनाओं की, ऋण वितरण की स्थिति और समिति से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने समिति के गोदाम में खाद, उर्वरक, बीज आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों की जनसमस्याएं सुनीं। किसानों ने विधायक के समक्ष प्रदेश सरकार द्वारा ऋण जमा न करने वालों से अतिरिक्त ब्याज न वसूलने की मांग की। विधायक ने सहकारिता मंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसमें अमरजीत राणा, मांगेराम, संजीव, रामपाल तोमर, सोमपाल राणा, राजपाल, रमेश चंद, कृष्णपाल, मुकेश धामा शामिल रहे। इससे पूर्व उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तेडा और प्राथमिक विद्यालय बिनौली का भी निरीक्षण किया।