{"_id":"595a9c154f1c1b9c168b4653","slug":"31499110421-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हत्याओं से ब्राह्मण समाज में रोष, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हत्याओं से ब्राह्मण समाज में रोष, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला रायबरेली के थाना ऊंचाहार में ब्राह्मण समाज के पांच लोगों की हत्या के विरोध में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा जिला रायबरेली के थाना ऊंचाहार की सीमा पर समाज के पांच बुजुर्ग व्यक्तियों की सैकड़ों लोगों ने हत्या कर दी और इसके बाद शव को जला दिया । इससे समाज में आक्रोश पैदा हो गया है। इससे स्पष्ट है प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हत्याकांड में शामिल सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, वारदात में प्रयुक्त हथियारों को बरामद कराने, सभी मृतक के परिजनों को सुरक्षा दिलाने, आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता देने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम भवानी सिंह खंगारौत को दिया। इसमें कहा यदि मांग पूरी नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसमें राजपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, सुरेश चंद कौशिक, राजीव शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सोहनवीर शर्मा, योगेश शर्मा आदि रहे।