फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 government and private buses arranged

सरकारी और प्राइवेट 128 बसों का इंतजाम

Thu, 21 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 21 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
28 government and private buses arranged
एआरटीओ महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले मेले की सभी तैयारियों को अमली जामा पहना दिया है। रोडवेज बसों के अलावा विभाग ने प्राइवेट बसों की व्यवस्था कर ली है। इनका कंट्रोल रूम बुढ़सनी में बनाया है। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या  बढ़ेगी, वहीं से प्राइवेट बसों को  भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर हर वर्ष लाखों की तादाद में शिवभक्त कांवड़िया हरिद्वार से गंगा जल लगाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। जिला प्रशासन पर कांवड़ियों की सुरक्षा का जिम्मा रहता है। मेले से यातायात प्रभावित न होने के लिए सहायक संभागीय परिवहन विभाग वाहनों की व्यवस्था करता है।
विज्ञापन


इस बार पूर्व के मुताबिक प्राइवेट और रोडवेज की बसों में बढ़ोतरी की गई है। प्राइवेट बसों का कंट्रोल रूम में बुढसनी गांव में बनाया  है। जिस भी मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ती दिखाई देगी, कंट्रोल रूम से ही बसों की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एआरटीओ  ने पूर्व के मुताबिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। प्राइवेट बसों के कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने आरपी मिश्रा को बनाया है। जो बसों के आवागमन की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जहां भी जरूरत पड़ेगी उन्हीं के आदेश पर बसों को भेजा जाएगा। 

कृष्णा और दत्तनगर में बनाया बस स्टैंड ः एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया  रोडवेज बसों के लिए अस्थाई बस स्टैंड मेरठ-बागपत मार्ग स्थित श्री कृष्णा कॉलेज और दत्तनगर में बनाया है। प्राइवेट बसों का कंट्रोल रूम बुढसनी गांव रहेगा। तीसरी जगह की स्थान का चयनित किया जा रहा है। पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने 90 बसें यात्रियों के लिए लगाई गई थी। इस बार बसों की संख्या 128 की गई है। 


एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया  पुरा महादेव मेले की विभाग की ओर से तैयारियां पूरी है। रोडवेज और प्राइवेट की 128 बसों की व्यवस्था कर ली गई है। बुढसनी में प्राइवेट बसों का कंट्रोल रूम बनाया है। अस्थायी बस स्टैंड का भी चयन कर लिया गया है।

बसों की व्यवस्था
मार्ग                     संख्या
बालैनी-मेरठ           35
बागपत-बालैनी         35
बुढसनी-लोनी          18
कल्याणपुर-मेरठ       10
प्राइवेट बस            30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed