फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   26 hit and run claims accepted, Rs 35.50 lakh will be given

Baghpat News: हिट एंड रन के 26 दावे स्वीकृत, 35.50 लाख रुपये दिए जाएंगे

Sun, 01 Sep 2024 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
26 hit and run claims accepted, Rs 35.50 lakh will be given
-लोगों को जागरूक करने के लिए बसों पर स्टीकर, चौराहों और कार्यालय पर होर्डिंग लगाने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हिट एंड रन मामलों की समिति की शनिवार को बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 26 दावें स्वीकृत किए। इंश्योरेंश कंपनी की ओर से पीड़ितोें के खातों में 35.50 लाख रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि हिट एंड रन के अंतर्गत मोटर यान दुर्घटना पीड़ित के परिजनों को मुआवजा देने का प्रावधान है। समिति की ओर से जांच के बाद पीड़ित के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत दुर्घटना होने पर घायल को 50 हजार रुपये और मृत्यु की दशा में परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ देने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए बसों पर स्टीकर लगाने, जिले के मुख्य चौराहों और कार्यालय पर होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed