फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 thousand reward declared on cousin Shakeel in Kishori Shahnooma murder case

किशोरी शाहनूमा हत्याकांड में चचेरे भाई शकील पर 25 हजार इनाम घोषित

Wed, 23 Feb 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward declared on cousin Shakeel in Kishori Shahnooma murder case
सेवानिवृत्त सैनिक को फंसाने के इरादे से दिया था घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली (बागपत)। शेखपुरा निवासी किशोरी शाहनूमा हत्याकांड में आरोपी उसके चचेरे भाई पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोप है कि इस हत्याकांड को सेवानिवृत्त सैनिक को फंसाने के इरादे से अंजाम दिया था।
नौ जनवरी को ही शाहनूमा का शव बोरे में सेवानिवृत्त सैनिक सन्नवर के मकान की छत पर मिला था। बाद में पुलिस अफसरों ने शाहनूमा के चचेरे भाई शकील के साथी एजाज निवासी मुस्तफाबाद (गाजियाबाद) को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था। पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि सेवानिवृत्त सैनिक सन्नवर से शाहनूमा के परिजन रंजिश रखते हैं। उन्हें केस में फंसाने के लिए आरोपी शकील ने अपने साथी एजाज के साथ मिलकर शाहनूमा की गला दबाकर हत्या की। बाद में शव को सन्नवर के मकान की छत पर डाल दिया था। घटना की साजिश में युवक नाजिम भी शामिल रहा था। पुलिस आरोपी एजाज और नाजिम को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन शकील फरार है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी शकील पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

कुर्क भूमि पर जबरन निर्माण की कोशिश
बागपत। लधवाड़ी के व्यक्ति ओमपाल का कहना है कि उनकी कृषि भूमि को प्रशासन ने कुर्क कर रखा है। आरोप है कि गांव के दूसरे वर्ग के चार व्यक्ति जमीन को हड़पना चाहते है। 13 फरवरी को भूमि में जबरन दीवार का निर्माण शुरू कर दिया था। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर अन्य लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने आरोपी बदरू, हनीफ, फिरोज व साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
बागपत। दिल्ली के दुर्गापुरी के संजीव कुमार अग्रवाल का ट्रक बागपत के पुराना कस्बा से नवंबर 2020 में चोरी हो गया था। पीड़ित ने 28 नवंबर 2020 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। एसआइ प्रियवृत्त आर्य का कहना है कि ट्रक चोरी की घटना में शामिल रहे आरोपी आबिद उर्फ वेद्दा निवासी मोहल्ला गायत्रीपुरम को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सलमान को 30 नवंबर 2020 को गिरफ्तार कर करीब तीन लाख रुपये का सामान बरामद किया जा चुका है। फरार आरोपी सनव्वर उर्फ काला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed