फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 thousand prize smuggler injured by police shot

25 हजार का इनामी शराब तस्कर पुलिस की गोली से घायल

Fri, 23 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize smuggler injured by police shot
बागपत के बिहारीपुर स्थित पुलिया पर मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल हुआ बदमाश पिंटू उर्फ विजय - फोटो : BAGHPAT
25 हजार का इनामी शराब तस्कर पुलिस की गोली से घायल
विज्ञापन

25 हजार का इनामी शराब तस्कर पुलिस की गोली से घायल
- बिहारीपुर पुलिया पर पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़
फोटो संख्या-एक की सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बिहारीपुर पुलिया के नजदीक पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी शराब तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम से जानकारी ली।

एसपी ने बताया कि दोपहर में करीब सवा बजे बागपत कोतवाली क्षेत्र की बिहारीपुर पुलिया पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर बदमाश सिनौली निवासी पिंटू उर्फ विजय (35) पुत्र वीरेंद्र के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एवं शराब तस्करी के 35 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त थाना छपरौली से शराब तस्करी एवं पुलिस मुठभेड़ के अभियोग में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर, खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed