फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: 24 accused in illegal sand mining, 13 sent to jail

बागपत: अवैध रेत खनन में 24 पर मुकदमा, 13 को भेजा जेल, पुलिस टीम पर बोला था हमला

Mon, 11 Jan 2021 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: 24 accused in illegal sand mining, 13 sent to jail
बड़ौत में अवैध खनन को रोकते पुुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बड़ौत के खेड़ी प्रधान के यमुना खादर में यूपी-हरियाणा सीमा पर हो रहे बालू खनन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में कुल 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में इस अवैध रेत खनन से सात राज्यों के लोगों के जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र और सीओ आलोक सिंह ने शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर खेड़ी प्रधान गांव के यमुना खादर मेें छापा मारकर अवैध रेत खनन पकड़ा था। पुलिस-प्रशासन को देख माफिया हरियाणा की ओर भाग निकले थे। 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में राजेश शर्मा निवासी मुंडका दिल्ली, सुनील निवासी पानीपत, नरेंद्र शर्मा निवासी रोहिणी, आस मोहम्मद निवासी राजस्थान, साहून निवासी भरतपुर, असलम निवासी अलवर राजस्थान, संदीप कुमार व कुमार निवासी पठानकोट, अनिल निवासी ऊना, हिमाचल प्रदेश, लवकेश कुमार निवासी बांदा, महेश सैनी निवासी मधुबनी बिहार, मुकेश निवासी मुरथल, अजय निवासी खेड़ा हटाना बागपत के अलावा संजय, आनंद, प्रदीप, अनिल, चमन, प्रमोद, धर्मपाल, गंभीर, चमन त्यागी, चाचा और जयवीर शर्मा निवासी डीएसपी एसोसिएट पानीपत, हरियाणा के खिलाफ आपराधिक कानून अधिनियम, खान एवं खनिज अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम सहित 15 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के एक जनप्रतिनिधि को बता रहा अपना रिश्तेदार
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि हिरासत में लिया गया एक आरोपी अपने आपको हरियाणा के एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार बता रहा था।

यह भी पढ़ें: यूपी: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक को लेकर बड़ा खुलासा, जांच में जुटीं एजेंसियां, अभी और खुलेंगे राज

विज्ञापन
विज्ञापन

13 गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा
सीओ ने बताया कि आस मौहम्मद, अनिल कुमार, सुनील, राजेश शर्मा, बॉबी, लवलेश, असलम, महेश सैनी, संदीप, अजय, मुकेश, नरेन्द्र शर्मा व आस मौहम्मद को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने ये किया था बरामद
नौ पार्केलेन मशीन, एक जेसीबी, छह डंपर, एक ट्रॉला, 3.74 लाख रुपये, क्रेटा कार और नौ मोबाइल कब्जे में लिए हैं।

पुलिस टीम पर बोला था हमला
कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में रेत माफियाओं द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई करने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने व फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed