फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   23 found infected, including lawyer, court staff

अधिवक्ता, कचहरी के कर्मचारी सहित 23 मिले पॉजिटिव

Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
23 found infected, including lawyer, court staff
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2485, सक्रिय मामले 106
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में रविवार को एक अधिवक्ता, कचहरी के कर्मचारी और एक जिला पंचायत के कर्मचारी सहित 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। चार मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर संक्रमित क्षेत्र को सील कर दिया गया है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। अब जिले में 106 केस एक्टिव है।
सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि रविवार को अधिवक्ता के अलावा कचहरी के चरपासी और अन्य कर्मचारियों सहित 13 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा एक संक्रमित जिला पंचायत कार्यालय में मिला है। पुराना कस्बा, झंकार गली, कोर्ट रोड गली नंबर छह, महनवा गांव, बिहारीपुर, आदर्श कालोनी बागपत में भी संक्रमित मिले है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। संक्रमितों के क्षेत्र को सील कर दिया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। सोमवार को संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिग कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि संक्रमित मिलने पर संक्रमितों के क्षेत्र में 25 मीटर को सील कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंश और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed