फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   22-foot tall sugarcane grown

22 फुट लंबा गन्ना उगाया

Wed, 27 Dec 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा Updated Wed, 27 Dec 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
22-foot tall sugarcane grown
मुलसम में 22 फुट लंबा गन्ना ‌दिखाते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किसान की मेहनत रंग लाई। आजमपुर मुलसम गांव के किसान ने 22 फुट लंबा गन्ना उगाने में कामयाबी हासिल की। किसान का कहना है कि बेहतर फसल के लिए देखरेख और सही समय पर खाद दिया जाना जरूरी है। किसान को इससे लाभ होगा। अधिकारियों को भी किसान के इस तरह के प्रयास को प्रोत्साहन देना चाहिए।
विज्ञापन


आजमपुर मुलसम गांव के किसान प्रवीण ब्रहमचारी ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष आबादी से सटी अपनी करीब 10 बीघा जमीन में गन्ने की  फसल की बुवाई की। गन्ने का बीज बदलकर बीज की बुआई की गई।
विज्ञापन


उन्होंने फसल तैयार करने में कड़ी मेहनत की। खेत की नियमित देखभाल की। उनके खेत में करीब 22 फुट लंबा गन्ना खड़ा है। गन्ने की यह फसल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान का कहना है कि उसने गन्ने की प्रजाति 14 की बुवाई की,  लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी मेरठ के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आरएस सेंगर का कहना है कि संभवत: यह प्रजाति 18 हो सकती है। प्रजाति 238 के सापेक्ष यह निकाली थी, लेकिन गन्ने की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


किसान का प्रयास सराहनीय
डीसीओ सुशील कुमार का कहना है कि किसान का प्रयास सराहनीय है। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से सलाह कर ही प्रजाति का चयन करना चाहिए, ताकि बेहतर रिकवरी भी मिले। इससे किसान और चीनी मिल दोनों को लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed