फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   2191 youth got employment to give wings to their dreams

Baghpat News: 2191 युवाओं के सपनों को पंख लगाने के लिए मिला रोजगार

Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
2191 youth got employment to give wings to their dreams
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को
- शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में लगाए गए रोजगार मेले में 74 कंपनियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

- 3203 युवाओं ने कराया था पंजीकरण, 15 दिव्यांगों को भी मिला रोजगार, कई को नियुक्ति पत्र सौंपे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान बुधवार को रोजगार मेले में 2191 युवाओं के सपनों को पंख लगाने के लिए रोजगार मिला। मेले में 74 कंपनियों ने हिस्सा लिया था और युवाओं का साक्षात्कार लेकर नौकरी दी गई। यहां 15 दिव्यांगों को भी रोजगार दिया गया। वहां कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
रोजगार मेले का प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी, रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार व डीएम अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर शुभारंभ किया। मेले में 74 कंपनियों के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और रोजगार के बारे में जानकारी ली। मेले में सुबह से ही युवा रोजगार के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे और उनमें काफी उत्साह दिखाई दिया। 3203 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया, इसमें 2191 युवाओं को साक्षात्कार व शिक्षा के आधार पर नौकरी के लिए योग्य पाया गया। इनमें 650 से अधिक महिला व 15 दिव्यांग भी शामिल रहे। साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सुदेश चौहान, प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम की कंपनियाें में मिली नौकरी
रोजगार मेले में बागपत के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम की कंपनियां पहुंची और सभी ने स्टॉल लगाए थे। इनमें आईटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियां थीं। इनमें युवाओं को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक के वेतन की नौकरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ये बोले युवा
- मेरठ में एक कंपनी में नौकरी करने का मौका मिला है। मैं पहली बार रोजगार मेले में पहुंचा था और अब नौकरी की चाहत पूरी हो गई है। - आकाश, खेकड़ा
- काफी दिन से रोजगार की तलाश के लिए इधर उधर भटक रहा था, लेकिन रोजगार मेले में नौकरी मिली है। सुबह ही मेले में पहुंच गया था और मेरठ की एक कंपनी में चयन हो गया। - आशीष, पुराना कस्बा बागपत

- नोएडा की एक कंपनी में अकाउंट विभाग में नौकरी मिली है। रोजगार मिलने के बाद खुशी है और अब परिजनों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। - लवली, घिटौरा
- नोएडा के एक निजी बैंक में नौकरी मिलने से खुशी है। मैं काफी दिनों से नौकरी के लिए परेशान हो रही थी, लेकिन अब नौकरी से मिलने से परेशानी दूर हो जाएगी। - मनीषा, काठा

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले साक्षात्कार होने के बाद युवाओं को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed