फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गन्ने से लदे ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, दो घायल

गन्ने से लदे ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, दो घायल

Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गन्ने से लदे ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, दो घायल
बागपत/चांदीनगर।
विज्ञापन

ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ के पास शुक्रवार की रात में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े गन्ने से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
दिल्ली के हरकेश नगर निवासी नितिन नागर (25) पुत्र नारायण, सुशील (26) पुत्र स्वर्गीय बाबू राम, विपिन और अक्षय शुक्रवार की शाम स्विफ्ट कार से खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में दोस्त की शादी में आए थे। रात साढ़े तीन बजे के लगभग चारों घर वापस लौटने लगे। कार नितिन नागर चला रहा था। जब वे ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े गन्ने से लदे ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नितिन नागर और सुशील की मौके पर मौत हो गई। जबकि विपिन और अक्षय घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को ट्रक के नीचे निकलवाया और घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। मृतक नितिन नागर के पिता नारायण ने बताया कि वह बीए फाइनल वर्ष का छात्र था। उसकी शादी हो चुकी है। छह माह का बेटा है। वह दोस्तों के साथ बड़ागांव में शादी में आया। उन्होंने खेकड़ा थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। खेकड़ा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


चालक को नींद की झपकी लगने की आशंका
बागपत। खैला मोड़ के पास गन्ने से लदे ट्रक से टकराई कार की रफ्तार बहुत ही अधिक होगी। इसका अंदाजा कार को देख कर लगाया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद की झपकी लगी होगी। इस कारण कार ने ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैला मोड़ पर लगाए जाए चेतावनी बोर्ड
बागपत। ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है। टी प्वाइंट होने के कारण वाहनों की संख्या अधिक रहती है और हादसे होते रहते है। टी प्वाइंट पर सड़क की चौड़ाई भी बहुत कम है। यहां पर डिवाइडर बनाने चाहिए। यातायात पुलिस ने भी कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा रखा है। इस संबंध में टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि खैला मोड़ पर चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed