फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई

ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई

Thu, 07 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई
बिनौली (बागपत)। बीआरसी बिनौली पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ बीईओ सतीश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान की तकनीकों व आविष्कार के द्वारा युवा भविष्य में राष्ट्र के उन्नयन में सहभागिता कर सकते हैं। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा, सरौरा, गल्हेता, कनवाड़ा, दाहा, इदरीशपुर, कैडवा, गांगनौली, तवेला गढ़ी, बेगमाबाद गढ़ी, दादरी, सिरसलगढ़, हजूराबाद गढ़ी, पलड़ा, पोइस आदि सहित 19 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पवन चक्की, प्रकाश गति, सौर ऊर्जा, वायु प्रदूषण, ऊष्मा संचरण, चुंबक, पाचन तंत्र, वर्षा जल संग्रहण आदि विषयों पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें से निर्णायक मंडल ने फजलपुर की सपना के प्रकाश संश्लेषण प्रोजेक्ट को प्रथम, बरनावा की मुस्कान के पवन चक्की को द्वितीय और तितरोदा की हिमांशी के ऊर्जा के स्रोत माडल को तृतीय स्थान के चुना, जबकि प्रतियोगिता में मानसी, वर्षा, समीर, गुलनाज, सुंदर सिंह अव्वल रहे। इस दौरान बीईओ सतीश शर्मा, विकास मलिक, विशेष कुमार, पवन शर्मा, हरिमोहन शर्मा, शालू सिंह, शीतल, शशिभूषण, रुचि शर्मा, जितेंद्र, श्यामबाला आदि रहे।
विज्ञापन


बड़का के स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
बड़ौत (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़का में मिस फेयरवेल एवं मिस्टर फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रधानाध्यापक हारूण अली मनव्वर ने किया। उन्होंने बताया कि महफूज अली को मिस्टर फेयरवेल, मैरिस को मिस फेयरवेल चुना गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इनमें रामकिशन, संतोष, इंद्रपाल, रश्मि चौहान, विक्रांत, रूबी पंवार, रणवीर सिंह, समर, अली हसन, समीर, विनीता, नेहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed