{"_id":"5c607f1cbdec2273771f346c","slug":"21549827868-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में पकेगी रसोई, चलेगा नलका और गंडासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में पकेगी रसोई, चलेगा नलका और गंडासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के संघर्ष पर बन रही फिल्म सांड़ की आंख का सेट दिनभर तैयार किया गया। साल 1950-60 तक के जौहड़ी गांव के फिल्मांकन की तैयारी है। छप्पर में दादियों की रसोई बनाई गई है। हाथ से घास काटने के लिए गंडासा और नलका लगाया गया है। चूल्हे, चक्की से लेकर खेती के कार्य में प्रयोग होने वाले सामान को रखा गया है।
जौहड़ी में सोमवार से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। शूटर दादी चंद्रो तोमर का अभिनय भूमि पेडनेकर और प्रकाशी तोमर का अभिनय तापसी पन्नू करेंगी। फिल्म में मुजफ्फरनगर के मखमूलपुर गांव की रहने वाली चंद्रो तोमर और यहीं के खरड़ गांव की रहने वाली प्रकाशो तोमर के विवाह का फिल्मांकन भी किया जाएगा। इसके लिए सेट को साल 1950 में ढालने के लिए दिनभर मशक्कत की गई। चूल्हे, चक्की के अलावा रसोई को अंतिम रूप दिया गया। इसके अलावा हाथ का गंडासा (घास काटने की मशीन) और पुराने जमाने का नल भी यहां दिखाया जाएगा। रविवार को यहां सैकड़ों लोग शूटिंग देखने पहुंचे, लेकिन पहले दिन शूटिंग नहीं हुई। फिल्म का सेट ही तैयार किया जाता रहा है। सोमवार से अभिनेत्री तापसी पन्नू के शॉट से मुहूर्त शॉट शुरू होने की बात कही जा रही है। रविवार देर शाम यहां वैनिटी वैन भी गांव में पहुंच गई है।
फिल्म में दिखेगा बैलो का जोड़ा
बागपत। शूटर दादी के संघर्ष पर बन रही फिल्म में बैलों का जोड़ा भी दिखाया जाएगा। खेती के कार्यों के कई सीन फिल्म में रखे गए हैं।
सेट पर मौजूद होंगी शूटर दादी
बागपत। पहले दिन फिल्म के सेट पर शूटर दादी भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित है।