{"_id":"5c58963ebdec2205dc401b76","slug":"21549309502-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए दिन जाम लगना अब गले की हड्डी बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए दिन जाम लगना अब गले की हड्डी बना
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में आएं दिन जाम लगना अब लोगों के गले की हड्डी बन चुका है, इसका समाधान अब न तो पुलिस प्रशासन के पास है और न ही नगर पालिका परिषद के पास। इसके चलते सोमवार को पूर्वी यमन नहर पर करीबन डेढ़ घंटा जाम रहा। इतना ही नहीं अपने-अपने वाहन निकालने को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
जाम की स्थिति धीरे-धीरे कर अब इतना रौद्र रूप धारण कर चुकी है कि लोग अब प्रतिदिन जाम में फंसने को मजबूर हो गए हैं। नगर के मुख्यद्वार कहे जाने वाले कोताना रोड से लेकर नगर के भीतरी स्थानों पर भी घंटों-घंटों तक जाम लगना अब आम बात हो गई है। यदि लोगों को जाम से निजात मिलती है तो सिर्फ रात्रि नौ बजे से लेकर प्रात: सात बजे तक! सोमवार को दिन निकलते ही एक बार फिर नगरवासी प्रत्येक मार्ग पर लगे जाम के कारण बिलबिला उठे।
पूर्वी यमन नहर के पास करीबन डेढ़ घंटों जाम लगा रहा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में रमेश, संजीव, अशोक, नवजीत, श्याम सिंह, सत्यवीर, ओमप्रकाश आदि रहे। दूसरी तरफ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा जाम लगने के बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं, शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।