{"_id":"5c55f303bdec2273a3396dfb","slug":"21549136643-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा गोवंशीय पशुओं के चारे के लिए बीडीओ को 2.51 लाख सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा गोवंशीय पशुओं के चारे के लिए बीडीओ को 2.51 लाख सौंपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
डीएम बदरखा गांव में सोमवार को गोशाला का उद्घाटन करेंगे। इसकी सूचना पर शनिवार को निरपुड़ा गांव के ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और बेसहारा गोवंश पशुओं के चारे के लिए 2.51 लाख की धनराशि सौंपी।
उल्लेखनीय है कि जनपद में बेसहारा गोवंश पशुओं की बढ़ती संख्या में लोग परेशान हो चुके हैं। जहां कुछ दिन पूर्व मलकपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में लोगों ने बेसहारा गोवंशीय पशुओं को बंद कर दिया था, वहीं करीबन 20 दिन पहले निरपुड़ा गांव में भी बेसहारा गोवंशीय पशुओं को एक जगह पर एकत्र किया। जैसे ही निरपुड़ा गांव के ग्रामीणों को बता चला कि बदरखा गांव मेें सोमवार को डीएम गोशाला का उद्घाटन करेंगे तो काफी संख्या में लोग ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और बीडीओ प्रेमचंद को बेसहारा गोवंशीय पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए 2.51 लाख की धनराशि सौंपी। बीडीओ प्रेमचंद ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दी गयी धनराशि से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर मास्टर जयपाल सिंह, जगदीश सिंह राणा, सहदेव, प्रवेंद्र, जयवीर आदि रहे।