फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गणतंत्र दिवस पर विकास की निकलेगी झांकियां

गणतंत्र दिवस पर विकास की निकलेगी झांकियां

Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर विकास की निकलेगी झांकियां
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा यह राष्ट्रीय पर्व है इसमें तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करें जाएंगे और सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकालेंगे। गणतंत्र दिवस के दिन सुबह सात बजे नगर के राष्ट्रवन्दना चौक पर बनी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में और कलेक्ट्रेट परिसर में साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में बने शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में झंडा फहराया जाएगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ सुषमा चंद्रा सभी एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


झंडा फहराने का आह्वान किया
चांदीनगर। ढ़िकौली गांव के सैनिक भवन में भूतपूर्व सैनिकों की बैठक हुई। आह्वान किया पिलाना ब्लॉक क सभी पूर्व सैनिक एकजुट होकर 26 जनवरी को नौ बजे झंडा फहराएंगे। नरेश ढाका ने बताया कि समस्याओं पर मंथन होगा। कप्तान कवल सिंह, सूबे सिंह, राज सिंह, महिपाल ढाका, जयपाल ढाका, लक्ष्मण, अरविंद ढाका, राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed