फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वीरों की पूजा नहीं हुई तो बांझ हो जाएगी वीरता - डॉ. सत्यपाल

वीरों की पूजा नहीं हुई तो बांझ हो जाएगी वीरता - डॉ. सत्यपाल

Wed, 16 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
वीरों की पूजा नहीं हुई तो बांझ हो जाएगी वीरता - डॉ. सत्यपाल
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव मेें जिला भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के तत्वावधान में शहीद स्मारक बावली पर शहीद स्मृति समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि यदि वीरों की पूजा करनी बंद कर दी कर दी गई तो वीरता बांझ हो जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि भविष्य मेें बागपत मेें सीएसडी कैंटीन, सेंट्रल गर्वनमेंट हेल्थ स्कीम के अंतर्गत शीघ्र ही अस्पताल की घोषणा की जाएगी। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की पुरानी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा ने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने का काम किया है। पुलिस वालों के लिए मेमोरियल पार्क दिल्ली में बनाया जा रहा है। सैनिक भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि दी गयी। सैनिक स्कूल बनाने को लेकर दस एकड़ जमीन की आवश्यकता है, उसकी तलाश की जा रही है, जमीन मिलने पर उसे स्वीकृत करा दिया जाएगा। वहीं 9.5 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेद व प्राकृतिक अस्पताल के बनाने की योजना शुरू करा दी गयी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक पेशा नहीं है। मैं समाज की सेवा व बच्चों का भविष्य बनाने आया हूं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे देश की सीमा करने वाले शहीदों को न भूले और उनका नमन करें, जिनकी वजह से हम सुरक्षित हैं। अध्यक्षता सेवानिवृत्त मेजर जनरल एसएस अहलावत ने की। संचालन कैप्टन कमल सिंह व एडवोकेट चरण सिंह खोखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति से किया। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और डॉ. अलका तोमर ने दीप जलाकर किया। भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में समिति के अध्यक्ष शीशपाल सिंह ने जानकारी दी। इस अवसर पर कर्नल दूहूण, कर्नल बीएस ढाका, मेजर पदम सिंह, पुष्पेंद्र ढाका, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, नगर अध्यक्ष कमल तोमर, एसई रामबीर सिंह, डॉ. राजपाल सिंह, सत्यपाल पथौलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मेे ठेकेदार सुरेंद्र तोमर, मास्टर धर्मपाल, शिक्षक नेता राजीव तोमर, सूबे सिंह ढाका, रमेशचंद, तेज सिंह, ब्रजपाल सिेंह, विनोद कुमार, भगवान, रामपाल सिंह, भीम सिंह, कपाल सिंह, महेंद्र सिंह, महक सिंह, सत्यवीर सिंह, ओमवीर, भोपाल, वीरपाल, धर्मपाल, कालूराम, तेजपाल, मुकेश का सहयोग रहा।


सौभाग्यशाली योजना के तहत कार्यक्रम किया
बड़ौत। सैनिक दिवस पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर बावली गांव में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मेें प्रधानमंत्री हर घर सौभाग्य योजना से सौभाग्यशाली घोषित होने के उपरांत छात्राओं द्वारा सौभाग्य योजना पर नाटकीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को कनेक्शन लेने का आह्वान किया। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि जनपद पहले ही सौभाग्यशाली जनपद घोषित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति कनेक्शन लेने से छूट गया है, वह संबंधित कार्यालय पर कनेक्शन ले सकता है। इस अवसर पर एमडी कार्यालय से गायत्री, अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह, एसडीओ रितेश्वर बंधु, जेई आलोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed