{"_id":"5c16a794bdec2255613d1008","slug":"21544988564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिक की समस्याओं पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिक की समस्याओं पर मंथन किया
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। सूजती गांव में रामपाल सिंह के आवास पर भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। रोडवेज बसों में किराये में छूट नहीं दी। भूतपूर्व सैनिकों के राशन कार्ड तक नहीं बनवाए गए। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी भूतपूर्व सैनिक की बेटी विधवा हो जाती हो तो सरकार उसे पेंशन देगी। बैठक में टीकरी निवासी भूतपूर्व सैनिक महावीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। 13 जनवरी को धनौरा गांव में हरके राम के आवास पर होगी। अध्यक्षता मोहकम सिंह ने की। संचालन मास्टर महेंद्र सिंह राठी ने किया। इसमें रामपाल सिंह, रणधीर सिंह, भोपाल सिंह, विजयपाल, जबर सिंह, राजपाल सिंह, नरवर सिंह, आनंद, ब्रहम पाल, रामनिवास, चरण सिंह, ओमप्रकाश, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन