फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, सम्मानित किए गए मेधावी

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, सम्मानित किए गए मेधावी

Mon, 17 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, सम्मानित किए गए मेधावी
बागपत। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह और नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रमों की शुरूआत की। साक्षी, हिमाद्री, सिमरन, वंशिका, शिवानी ने सरस्वती वंदना की। लक्षिका, अक्षा, सुहाना, अंजली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। दादी जी की छड़ी के गाने पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुत देकर दर्शकों मनोरंजन किया। पढ़ोंगे लिखोंगे बनोंगे नवाब, प्लास्टिक टिक ना पाएगी, हर मैदान फतेह, गोलमाल, कर माता पिता की सेवा, बाहुबली सहित विभिन्न कार्यक्रमों छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र यादव ने स्कूल की वार्षिक प्रगति की आख्या प्रस्तुत की। अतिथियों ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। कक्षा 12 के जिला टॉपर सारांश गोयल को एंजेल्स पराइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। टॉपर सुरभि गुप्ता, शुभम पांचाल को आईआईटी एडवांस, अन्नू को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एंजेल्स आइकॉन आवार्ड से सम्मानित किया। इसमें रविंद्र राठी, नीरज कौशिक, नीति शर्मा, जय कुमार सिंह, अंकुर सैनी, रोहताश गुप्ता, प्रकाश मलिक, प्रदीप, बबलेश, शुभम, आशीष, राहुल, अजीत, अनिल, मनोज, सुमित, राजीव, सचिन, संजय, राखी, ममता, सोनिया, बबिता, सीमा, ज्योति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed