{"_id":"5c16a5b3bdec2253bd60970d","slug":"21544988083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने एक्सईएन प्रथम में पहुंचकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न मिलने पर उपभोक्ता वहां से मायूस होकर चेतावनी देते हुए लौट गए।
उपभोक्ताओं ने कहा एक तो पहले से ही आसमान से आग बरस रही है, ऊपर से बिजली की अंधाधुंध विद्युत कटौती से उनकी समस्याएं ओर बढ़ गई है। आरोप लगाया कि जिस दिन ऊपर से सप्लाई ठप मिलती है, उस दिन कार्यालय पर तैनात कर्मचारी विद्युत फाल्ट व अन्य विभागीय कार्यों का बहाना बनाकर सप्लाई कई घंटे तक बंद कर देते हैं, इससे मुश्किल बढ़ जाती है। पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिलने के कारण विद्युत यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। यदि कोई उपभोक्ता इसकी शिकायत लेकर कार्यालय करने पहुंचता है तो वहां पर न तो अधिकारी नहीं मिले हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर एसई सहित अन्य आला अफसरों से मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। प्रदर्शन में आकाश, दीपक, सूरज, नवीन, अरविंद, सुरेंद्र, अमन, सोहनवीर, अमरदीप आदि रहे। दूसरी तरफ एक्सईएन गोपाल सिंह ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।