{"_id":"5c003ffdbdec2241a9113392","slug":"21543520253-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को निरीक्षण के दौरान कई कमी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को निरीक्षण के दौरान कई कमी मिलीं
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने डौला में तौल केंद्र और सराय में श्मशान और कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर कई कमियां मिली, जिसको दूर करने के लिए निर्देशित किया।
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि अमीनगर सराय स्थित वाल्मीकि श्मशान घाट और खिंदौड़ा रोड पर किए जा रहे कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव और ठेकेदार मौजूद मिले। अधिकांश कार्य संतोषजनक मिला। पौधरोपण करने और लोगों के बैठने के लिए बैंच, नीले-हरे डस्टबीन, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा डौला गांव में क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर मापक बांट उपलब्ध नहीं हुआ। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने तौल लिपिक सुभाष चंद को कृषकों को बैठने और पेयजल की व्यवस्था करने को कहा।