फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वास्थ्य मेले में 2027 मरीजों इलाज

स्वास्थ्य मेले में 2027 मरीजों इलाज

Tue, 13 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में 2027 मरीजों इलाज
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान में चल रहे दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन डॉक्टरों ने 2027 रोगियों की जांच की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले के अंतिम दिन मरीजों की भीड़ रही। प्रत्येक स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। पंजीकरण के लिए सुबह के समय तो लोग पहुंचे। डॉक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रोग से बचाव और जांच के बारे में जानकारी दी । अंतिम दिन मेले में डॉक्टरों ने 2027 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया । बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि अंतिम दिन एनएनटी 140, फिजिशियन के 255, नेत्र 319, दांत 104, खून की जांच 139, चर्म रोग के 312, महिलाओं से संबंधित 112 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक के 175, यूनानी के 85 और आयुर्वेद के 113 मरीजों की जांच की है। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डॉ. जितेंद्र वर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. वसीम, डॉ. अरविंद, डॉ. राज सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अरविंद, डॉ. निलिका जौहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों की विभिन्न जांच हुई
बागपत। मेले में डॉक्टरों ने जांच के बाद 75 लोगों का अल्ट्रासाउंड कराया। आठ मरीजों की ईसीजी हुई। इसके अलावा 139 मरीज ऐसे थे जिनके खून की जांच की गई।

डॉक्टर स्वास्थ्य मेले में, अस्पताल में मरीज परेशान
बागपत। जिला अस्पताल स्थित वार्ड में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य मेले के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश डॉक्टरों की ड्यूटी मेले में होने के कारण वहां जांच पड़ताल करने के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे। जिस कारण उन्हें दिक्कत हुई। खेकड़ा निवासी नेपाल सिंह, प्रमोद, ओमपाल ने बताया कि वार्ड में दो दिन से डॉक्टर जांच के लिए नहीं पहुंचे। पूछने पर पता चला डॉक्टरों की ड्यूटी मेले में लगी हुई है। सीएमओ डॉ. बीएलएस कुशवाह ने कहा कि मरीजों का आरोप गलत है। वह खुद निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र शिविर में 164 की जांच
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा स्थित शिव मंदिर में सपरा चेरीटेबिल ट्रस्ट,, कल्याण करोति मेरठ और जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें डॉक्टरों ने 164 रोगियों की आंखों की जांच की। इस दौरान 17 को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया। इसमें डॉ. सुरभि साबू, डॉ. पीपी मित्तल, डॉ. रजत त्यागी, हरि भूषण अग्रवाल, डीके अग्रवाल, केके गोयल, अजय सोती, डीके मीता, विजय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed