फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीएम से मिलने पहुंची अस्पताल की प्रबंधक, साजिश रचने का आरोप लगाया

डीएम से मिलने पहुंची अस्पताल की प्रबंधक, साजिश रचने का आरोप लगाया

Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंची अस्पताल की प्रबंधक, साजिश रचने का आरोप लगाया
डीएम से मिलने पहुंची अस्पताल की प्रबंधक, साजिश रचने का आरोप लगाया
विज्ञापन

बागपत। अस्पताल की प्रबंधक पद से हटाए जाने के बाद डॉ नुपूर ने शुक्रवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की। आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत हटाया गया है। सीएमएस पर दुष्कर्म प्रकारण से बचने के लिए चिकित्सकों के दबाव में आकर उन्हे हटाने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होने मामले की शिकायत शनिवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से भी करने की बात कही।

बुधवार को सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह ने जिला अस्पताल की प्रबंधक डा. नूपुर को दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाकर हटा दिया। प्रबंधक का आरोप है कि उन्हे राजनीति के तहत जिला अस्पताल से हटाया गया है, वह चिकित्सकों की लापरवाही के संबंध में रिपॉर्ट तैयार कर सीएमएस को प्रेषित करती थी। बुधवार उन्होंने दो डॉक्टरों से प्रसव पंजीकरण रजिस्टर की मांग की थी, लेकिन उन्होने रजिस्टर में एंट्री पूरी न होने के कारण उन्हे रजिस्टर देने से मना कर दिया तथा उनके साथ बदसलूकी की। जिसके बाद उन्होने मामले की रिपोर्ट सीएमएस को भेजी थी, लेकिन रिपोर्ट मिलते ही सीएमएस ने प्रबंधक को ही अस्पताल से हटा दिया। डा. नूपुर ने डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार से उनके आवास स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है। सीएमएस डॉ बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि जांच के बाद ही हटाया गया है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed