फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक नवंबर से पेराई शुरू करेंगी मलकपुर, रमाला और बागपत चीनी मिल

एक नवंबर से पेराई शुरू करेंगी मलकपुर, रमाला और बागपत चीनी मिल

Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
एक नवंबर से पेराई शुरू करेंगी मलकपुर, रमाला और बागपत चीनी मिल
बागपत। गन्ना आवंटन के बाद चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू करने का रास्ता भी साफ हो गया है। एक नवंबर से मलकपुर, रमाला और बागपत चीनी मिल पेराई शुरू करेगी। डीएम की अध्यक्षता में डीसीओ और मलकपुर मिल अधिकारियों की करीब डेढ घंटे तक चली बैठक में मिल चलाना तय हुआ। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि मिल को गन्ना आवंटन हो गया है, किसान हित में समय पर पेराई सत्र शुरू होना जरूरी है। मिल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार किसानों का भ्ुागतान करें और नियमित पेराई सत्र चलाएं।
विज्ञापन

मलकपुर मिल के पेराई सत्र पर संशय के हालात बन गए थे। गन्ना आयुक्त की ओर से मिल को गन्ना आवंटन किए जाने के बाद बुधवार को डीएम के कैंप कार्यालय पर चीनी मिल मलकपुर के यूनिट हेड विपिन चौधरी, गन्ना महाप्रबंधक मुकेश मलिक और डीसीओ सुशील कुमार की बैठक हुई। मिल मालिकों ने तैयारी अधूरी होने के कारण समय पर पेराई सत्र शुरू कराने में असमर्थता जताई। करीब डेढ घंटे तक वार्ता के बाद मिल एक नवंबर से चलाने पर सहमति बनीं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि किसान हित में पेराई सत्र समय पर शुरू होना जरूरी है। ताकि किसान समय पर गेहूं की बुआई कर सकें। मिल अधिकारियों को पिछला भुगतान तेजी से करने और नया पेराई सत्र नियमित तौर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने पर मिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बागपत और रमाला मिल अधिकारियों को भी एक नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-----------------
गन्ना समिति कर रही रिसीवर नियुक्त करने की मांग
बागपत। मलकपुर चीनी मिल के पेराई सत्र को लेकर समिति संचालक दो धड़ों में बंट गए थे। समिति चेयरमैन धूम सिंह ने कंपलीट भुगतान होने तक मिल को गन्ना आवंटन नहीं किए जाने का प्रस्ताव किया था, जबकि उपसभापति पिछले दिनों कई संचालकों और किसानों को लेकर डीएम से मिलें और मिल चलवाने की मांग रखी। चेयरमैन का कहना है कि वह पेराई सत्र शुरू किए जाने के पक्ष में हैं, लेकिन मलकपुर चीनी मिल पर रिसीवर नियुक्त किया जाना चाहिए। ककौर और कुरड़ी गांव में इस प्रकरण को लेकर पंचायतें भी हो चुकी है। किसान सरदार सिंह का कहना है कि बकाया भुगतान मिलना चाहिए, ताकि किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बागपत में खड़ा है 628 लाख कुंतल गन्ना
बागपत। बागपत के किसानों ने इस बार 628 लाख कुंतल गन्ना उगाया है। पश्चिम यूपी की 14 चीनी मिलों को यह गन्ना सप्लाई किया जाएगा।
---------------------
सीएम कह चुके, गन्ने से हो रही शुगर
बागपत। जिले में गन्ने की पैदावार पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने बड़ौत में कहा था कि बागपत के किसान इतना गन्ना उगा रहे हैं कि कुछ लोगों को शुगर हुए जा रही है। किसानों से आह्वान किया था कि दिल्ली के नजदीक हैं, इस कारण गन्ने का विकल्प भी अपनाया जाना चाहिए।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed