फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधायकों की फाइल तैयार, इलाहाबाद भेजने की तैयारी

विधायकों की फाइल तैयार, इलाहाबाद भेजने की तैयारी

Thu, 27 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
विधायकों की फाइल तैयार, इलाहाबाद भेजने की तैयारी
बागपत। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद में गठित की गई विशेष कोर्ट के सामने बागपत के जनप्रतिनिधियों के मामलों की सुनवाई भी होगी। फाइलों को इलाहाबाद में भेजे जाने की तैयारी चल रही है। विधायकों पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले हैं, जबकि पूर्व विधायक मदन भैया पर जानलेवा हमले का एक मामला दर्ज है। फाइलों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही इन्हें हाईकोर्ट की बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों पर मामलों की सुनवाई के लिए इलाहाबाद में विशेष कोर्ट का गठन किया। बागपत में भी जनप्रतिनिधियों की फाइलों को भेजे जाने की कवायद शुरू हो गई है। खेकड़ा सीट से पूर्व विधायक रहे मदन भैया पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। इस प्रकरण को भी इलाहाबाद में भेजा जाएगा। इसके अलावा बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला पर विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान के आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हुए थे। अभी तक यह मामले बागपत में सुने जा रहे थे, अब इनकी फाइल भी इलाहाबाद भेजी जा सकती है। अभी तक ऐसे सात प्रकरण सामने आ चुके हैं, जिनकी फाइल इलाहाबाद में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विशेष अदालत से जल्द निपटारे की उम्मीद
बागपत। इलाहाबाद में बनाई गई विशेष अदालत में इन प्रकरणों के जल्द ही निपट जाने की उम्मीद है क्योंकि मामूली धाराओं में दर्ज मुकदमे कई-कई सालों तक लंबित चलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed