{"_id":"5ba2a40e867a557f721c2391","slug":"21537385486-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की प्रथा शुरू करें : राखी त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की प्रथा शुरू करें : राखी त्यागी
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा पुलिस थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लें। त्वरित और निष्पक्ष जांच की प्रथा शुरू करें। ऐसी नौबत न आने आए कि महिलाओं को बार-बार थाने में आना पड़े। आशा ज्योति केंद्र की कर्मचारियों के 181 का प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। वहीं 17 प्रकरणों में सुलह करवाने की बधाई दी।
उन्होंने महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध की समीक्षा की। रिकॉड में अधिक मामले मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामले काफी है। दंपति के बीच में विवाद के प्रकरण भी काफी है। इनका थाना स्तर पर निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव और महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को निर्देशित किया थाने में पहुंचने वाले मामले को थाने में ही निपटाया जाए। ऐसी नौबत न आए की महिलाओं को कोर्ट जाना पड़े। ऐसी व्यवस्था करें की महिला और पुरुष को एक बार, दो बार हो सके तीन-चार बार भी बुलवाए, ताकि उनके बीच सुलह हो सके। इसके लिए किसी भी तरह का रास्ता निकाले, लेकिन प्रकरण को में ही समाप्त कराए। लंबित प्रकरण ज्यादा मिलने पर नाराजगी जाहिर की। महिला परामर्श समिति की सदस्यों के साथ वार्ता की। निर्देशित किया वह बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक करें। किस प्रकार से अपनी सुरक्षा कर सकते है, इसके तरीके बताए। केस बढ़ने से माहौल खराब होता है और विभाग की छवि भी धूमिल होती है। बच्चों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। महिलाओं के लिए कार्य कर रहे एनजीओ भी सहयोग करेंगे। आशा ज्योति केंद्र 181 द्वारा 17 प्रकरणों में सुलह कराने पर बधाई दी। 1.89 करोड़ रुपये का पीड़ित महिलाओं को दिलाया जा चुका है लाभ। महिलाओं में जागरूकता लाने की अपील की। डीडीओ हुब लाल, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, सीएमओ दिलीप सिंह, तहसीलदार रामनयन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अजय गोयल, कौशल त्यागी, सोनिया चौधरी मौजूद रही।
बालिकाओं के साथ हुए तीन प्रकरणों को उठाया
बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी को डौला में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ प्रकरण, खिदौंड़ा में छात्रा की रेप के बाद हत्या और छपरौली क्षेत्र के सिलाना गांव की एक छात्रा का प्रकरण उठाया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया। अवगत कराया कि छपरौली की छात्रा एसपी के पास बैठी थी और थाना इंचार्ज बरगलाते हुए उन्हें छात्रा को अपने पास बैठी होना बताते हुए कार्रवाई का निपटारा करने की बात कहे रहे । बैठक में पहुंचे लोगों ने थाने में बैठी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मजबूर होकर लोग उच्चाधिकारियों के पास पहुंचते हैं।
विज्ञापन
डौला प्रकरण में पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
बागपत। डौला की समाजसेवी महिला ने आयोग की सदस्य को बताया कि गांव में छात्राओं के साथ पांच युवकों ने खुली जीप में बैठकर छेड़छाड़ की और उन्हें गाड़ी में डालने का प्रयास किया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाहर से बाहर ही युवकों को छोड़ दिया। आज तक भी उस गाड़ी को बरामद नहीं किया। एएसपी ने उन्हें गाड़ी को एक सप्ताह में बरामद करवाने का भरोसा दिलाया।
पीड़ित महिलाओं को न पहुंचाने पर नाराजगी जाहिर की
बागपत। बैठक में न तो महिला थाना पुलिस द्वारा और न ही आशा ज्योति केंद्र द्वारा पीड़ित महिलाओं को बैठक में न बुलवाने पर आयोग की सदस्य ने नाराजगी जाहिर की। सभी के फोन नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि वह खुद उनसे बात करेगी।
सिविल वर्दी में स्कूल, कॉलेज पहुंचकर पकड़े मनचलों को : त्यागी
बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि महिला थाने में 20 से 22 प्रकरण मिले। उन्होंने कहा कि जल्द सभी का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा आशा ज्योति केंद्र 181 पर भी उन्हें 260 प्रकरणों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। पुलिस को निर्देश दिए स्कूल और कॉलेजों में सिविल ड्रेस में तैनात होकर मनचलों की खैर लें। कौन वीडियो बनाता है और कौन छेड़छाड़ करता है, सबका खुलासा होगा। आप लोग वर्दी में जाएंगे तो सब भाग जाते हैं।