फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार्यक्रमों पर किया मंथन

कार्यक्रमों पर किया मंथन

Sun, 16 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रमों पर किया मंथन
बागपत। भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंथन किया। मुख्य अतिथि जिला विस्तारक नितिन शर्मा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मतदाता अभियान, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता नगराध्यक्ष जयकुमार ने की। संचालन नगर महामंत्री राजेश गौतम ने किया। इसमें जिला मंत्री मोहन वेदी, राजेश खुराना, सुदेश चौहान, उदय चौहान, राजा जैन, मोहन कश्यप, कुलदीप गुर्जर, वेदप्रकाश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, निशांत वत्स, संजय रूहेला, बिजेंद्र चौहान, टीटू, मुनेश चौहान, सरदार दीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


तत्कालीन बीएसए की जांच करेंगे डीआईओएस
बागपत। तत्कालीन बीएसए योगराज सिंह पर बड़ौत निवासी एक युवक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर डीएम और सीडीओ से शिकायत की। सीडीओ ने शिकायत का संज्ञान लेकर डीआईओएस बृजेंद्र कुमार को शिकायत के आधार पर जांच करने के निर्देशित किया। परियोजना निदेशक ने भी इस संबंध में जांच की। शिक्षा विभाग के अधिकारी से ही जांच कराने का अनुरोध किया। सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सात दिन में जांच का आख्या उपलब्ध कराने के निर्देशित किया।
विज्ञापन

शिक्षक और विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज में अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें छात्र-छात्राएं और शिक्षकों की समस्याओं को सुना गया। संघ ने समस्याओं का हल कराने का निर्णय लिया। इसमें प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर, अभिभावक संघ की ओर से यशपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, केवल सिंह, सन्नी, प्रहलाद, सिंह, मुनेश देवी, भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed