फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चप्पे-चप्पे पर पुलिस, चाक-चौबंद व्यवस्था-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, चाक-चौबंद व्यवस्था-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, चाक-चौबंद व्यवस्था-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में मंगलवार को होने वाले शिलान्यास समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। देर शाम मंडलायुक्त और आईजी ने सभास्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले दिन में
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रिहर्सल किया। पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी दे दी गई है।
शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। वाटर प्रफू पांडल बनाकर तैयार है और आलीशान मंच बनाया गया है। मंच के दक्षिण में दो हैलीपैड बनाएं गए है। इनकी तैयारियां को लेकर सोमवार को पूरे दिन पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जुटे रहे। शाम के समय मंडलायुक्त और आईजी ने सभास्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले दिन के समय डीएम और एसपी शैलेष पांडे ने अफसरों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रिहर्सल की, ड्यूटी भी वितरित की गई। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए हैं। खुफिया विभाग की टीम ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


यहां पार्क होंगे वाहन
बड़ौत। कार्यक्रम मेें आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है। बुढ़ाना और बिनौली से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को बिजरौल रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बनाए गए स्टैंड पर रोका जाएगा। शामली की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं को पशु पैठ मेें बनाए गए स्टैंड पर रोका जाएगा। वहीं छपरौली की ओर से आने वाले वाहनों को उत्कर्ष नर्सिंग मैदान पर व्यवस्था की। दिल्ली व अमीन नगर सराय की ओर से आने वाले वाहनों को दिल्ली रोड पर पडे़ खाली मैदानों पर किया जाएगा। सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि कारों व दुपहिया वाहनों के लिए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान को पार्किंग बनाया, वहीं मीडिया कर्मी के वाहनों के लिए जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पार्किंग बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क मेें जुटे है भाजपा के पदाधिकारी
बड़ौत। कार्यक्रम मेें भीड़ जुटाने के लिए जहां भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कई गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed