{"_id":"5b620fee4f1c1b913e8b49dd","slug":"21533153262-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर हार्वेस्टिंग से दूर होगी जल भराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर हार्वेस्टिंग से दूर होगी जल भराव की समस्या
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
लोक निर्माण विभाग बागपत के सहायक अभियंता सतीश शर्मा ने गोद लिए कान्हड़ गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को जलभराव की समस्या को शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश शर्मा कान्हड़ गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों कहा कि पलड़ी मार्ग पर जलभराव की समस्या है। इसे दूर कराया जाए। प्राइमरी पाठशाला के ध्वस्त भवन के मलबे को हटवाया जाए। इस पर सतीश शर्मा ने कहा कि प्राइमरी विद्यालय से मलबे को उठवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से स्वीकृति मांगी है। स्वीकृति मिलते ही मलबे हटवाया जाएगा। विद्यालय प्रांगण में एक सौ पौधे लगाए जाएंगे। गांव के श्मशान घाट में भी पौधरोपण होगा। गांव में जल भराव की समस्या से निजात पाने के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का प्रस्ताव है। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
दो दिन में भरे जाएंगे कांवड़ मार्ग के गड्ढे
दोघट (बागपत)। लोनिव के सहायक अभियंता सतीश शर्मा ने बड़ौत से लेकर भड़ल तक मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सड़क के गड्ढे भरवाने का कार्य शुरू कर दिया है। दो दिन में गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बड़ौत से छपरौली, टांडा एवं बड़ौत से कोताना, पुसार से दोघट, किशनपुर बराल, छपरौली मार्ग को साढ़े तीन मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव लखनऊ भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही तीनों मार्गों को चौड़ा कराया जाएगा। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि दोघट से टीकरी व दाहा से टीकरी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। उन्होंने उक्त मार्ग के निर्माण की मांग की।