फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेई-एई के कारण गांवों में नहीं पा रहा विकास

जेई-एई के कारण गांवों में नहीं पा रहा विकास

Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जेई-एई के कारण गांवों में नहीं पा रहा विकास
बागपत। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का स्टीमेट तैयार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा अवर अभियंता और सहायक अभियंता की लापरवाही के कारण गांवों में विकास कार्य नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं, ग्राम प्रधान से जवाबतलबी करते हैं। ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम से दोषी जेई और एई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर पर विभिन्न गांवों के प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के नेतृत्व में डीएम से मिले। बताया कि गांवों में विकास कार्य नहीं हो रहा है। इसका कारण है अवर अभियंता और सहायक अभियंता। उनके द्वारा स्टीमेट तैयार नहीं किया जा रहा है। शासनादेश का कोई भी अनुपालन नहीं हो रहा है। संबंधित अधिकारी प्रधानों को भ्रमित कर रहे है। कार्यों को बाधित किया जा रहा है। सहायक अभियंता एवं सचिवों के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इससे भी वर्तमान में विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसका निराकरण करना जरूरी है। गांवों में विकास कार्य न होना से ग्रामीण परेशान है। उनसे आकर कार्यों की समीक्षा करते हैं। इसका कोई जवाब नहीं बन पाता है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की । इसमें जिला महासचिव ठाकुर शैलेंद्र प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह, रमन चौधरी एडवोकेट, राजीव शर्मा, सुमित कुमार, कृष्णपाल, सतीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed