{"_id":"5b47b3ec4f1c1b54238b6071","slug":"21531425772-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहे ईट-भट्ठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहे ईट-भट्ठे
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर और क्षेत्र में संचालित ईट भट्ठे डीएम के आदेश के बाद भी धड्ल्ले से चल रहे हैं। इसमें ईट पकाने के लिए रबड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे लगातार पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है और उन्होंने संचालित भट्ठाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोगों ने बताया कि डीएम ने 30 जून के बाद ईट भट्ठों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश एसडीएम सहित विभागीय अफसरों को जारी किए। साथ ही भट्ठों पर ईट पकाने की जांच करने के निर्देश दिए, क्योंकि शिकायत मिल रही थी कि ईट पकाने के लिए बड़े पैमाने पर रबड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है, इस कारण लगातार पर्यावरण बिगड़ रहा है, यहीं कारण है कि अन्य क्षेत्र को छोड़कर बड़ौत व अन्य स्थानोें पर बारिश नहीं हो पा रही है।
उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर कुछ दिन पहले एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र के कई ईट भट्ठों पर छापेमारी कर प्रदूषण विभाग का सहमति पत्र न मिलने पर बंद कराएं। आरोप है कि अभी भी उक्त भट्ठे संचालित हैं और उन पर ईट पकाने के लिए भारी पैमाने पर रबड़ का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से क्षेत्र में संचालित ईट भट्ठों को बंद कराने की मांग की। इनमेें बबलू, विनीत, सचिन, मोहित, योगेश, राजीव, रोहताश आदि रहे। दूसरी तरफ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा डीएम ने आदेश दिए थे कि 30 जून के बाद भट्ठे नहीं चलेंगे। इसी के मद्देनजर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में भट्ठों पर छापेमारी कर कई भट्ठे बंद कराएं थे। यदि दोबारा से भट्ठे चले पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।