फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सत्यपाल सिंह ने किया अभिनंदन, लोगों ने दिए गुलाब

सत्यपाल सिंह ने किया अभिनंदन, लोगों ने दिए गुलाब

Mon, 28 May 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह ने किया अभिनंदन, लोगों ने दिए गुलाब
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक सहेेंद्र सिंह रमाला, केपी मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, अन्य पुलिस के अफसर ने भी प्रधानमंत्री का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की झलक पाने को दिखे बेताब
बागपत। मंच से पीएम मोदी के रवाना होते हुए एक्सप्रेस-वे पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। जैसे ही पीएम का काफिला रवाना हुआ, युवा भी काफिल के पीछे दौड़ पड़े। पुलिस प्रशासन के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश लोगों को भीड़ को रोकने के लिए खड़े हो गए।
विज्ञापन


पीएम मोदी चखेंगे बागपत के शहद का स्वाद
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह के शुभारंभ केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल रामनाईक समेत अन्य अतिथियों को बागपत का शहद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को भी रोका
बागपत। कार्यक्रम स्थल के लिए आयोजकों द्वारा आठ रास्ते बनाए हुए थे। इसमें प्रधानमंत्री के जाने वाले रास्ते से काफी संख्या में पुलिस कर्मी जाने लगे तो ड्यूटी पर तैनात एसपीजी टीम और अन्य पुलिस प्रशासन के अफसरों ने उन्हें नहीं जाने दिया। बाहर ही रोकर दूसरे रास्ता को भेजा गया।

रागनी कलाकारों ने बांधा समा
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे शुभारंभ के अवसर पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रागनी का कार्यक्रम किया। इसमें क्षेत्र के कलाकारों ने मोदी पर बनाई अपनी कविताओं को सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मंच पर मोदी ओर अन्य मंत्रियों के पहुंचने पर कार्यक्रम को रोका गया।

आकर्षण का केंद्र रहा योगी का हमशक्ल
बागपत। कार्यक्रम स्थल पर कोई प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का हमशक्ल चर्चा का विषय बना रहा। उनके वेश में लोगों के बीच बैठा हुआ था। किसी ने शरीर पर मोदी की फोटो बनवा रखी थी। मोदी मुखौटा लगाए लोग भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

योगी की झलक के लिए बेकरारी
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के समापन के बाद अपने काफिले के साथ चले गए थे। योगी आदित्यनाथ विनायक कॉलेज में पहुंचे। वहीं पर उनका हेलीकाप्टर खड़ा हुआ था। योगी और हेलीकाप्टर को देखने के लिए कार्यक्रम से निकालकर आई भीड़ वहीं पर आकर रुक गई। करीब 15 मिनट के बाद मुख्यमंत्री जब जाने लगे तो लोगों की भीड़ ने नारे लगाने शुरू कर दिए।

एक्सप्रेस-वे पर फोटो के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के शुरू होते ही युवाओं में फोटो और सेल्फी लेने का दौर चल पड़ा। भारी मात्रा में हाईवे पर जुट गए। फव्वारे के पास भी सबसे ज्यादा भीड़ रही।


धूल से ढक गए पार्किंग में खड़े वाहन
बागपत। पार्किंग स्थल पर खड़े वाहन लोगों की भीड़ के आने और जाने के समय धूल से ढक गए। न्यूज चैनलों की ओबी वैन पर भी धूल भर गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed