{"_id":"5af73cfe4f1c1bea408b4db1","slug":"21526152446-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व की सरकार में बने शौचालयों के जांच में लगा दिए फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व की सरकार में बने शौचालयों के जांच में लगा दिए फोटो
Updated Sun, 13 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। घिटौरा गांव में हुए 150 शौचालय की जांच पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर ने सवाल उठाए है। कुछ बीडीओ पर आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जो शौचालय पूर्व की सरकार में बने है, उस पर ही अपनी रिपोर्ट दी है, जो गलत है। गांव में लाखों रुपये का गबन हुआ है इसका खुलासा कराएंगे।
प्रशासन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर की शिकायत पर छह बीडीओ और 30 अन्य कर्मचारियों की टीम ने घिटौरा गांव में 150 शौचालयों की जांच की थी। जांच रिपोर्ट प्रशासन को दी गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर ने बताया कि कुछ बीडीओ ने जांच में गड़बड़ी की है। जिला पंचायत राज विभाग के एक कर्मचारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि उसी के इशारे पर शौचालय में गड़बड़ी की गई है। जो जांच रिपोर्ट दी है, इसमें उन शौचालयों के फोटो डाले गए हैं, जो कि पूर्व की सरकार में बने थे। अधिकांश शौचालय मानक के अनुसार नहीं बने है। थोड़ी बहुत रिकवरी कराकर बीडीओ इतिश्री करने का प्रयास कर रहे है। कहा कि घोटालों की परतो खुलवाने के लिए लिए वह मंडलायुक्त से मिलेंगे। यहां से भी कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचकर शिकायत करेंगे।